फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम वन गमन पथ: सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- हमारा मकसद संस्कृति को आगे बढ़ाना

Sun, 10 Apr 2022 04:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राम वन गमन पर्यटन सर्किट का उद्देश्य अयोध्या से वनवास के दौरान भगवान राम के राज्य में प्रवास से जुड़ी यादों को संरक्षित करना है।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में भगवान श्रीराम के वनवास काल की स्मृतियों को सहेजने तथा संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भूपेश बघेल सरकार ने राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना शुरू की है। इसके पहले चरण का रविवार को सीएम भूपेश बघेल ने लोकार्पण किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के बारे में बताते हुए रविवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 80 के दशक से पहले भगवान राम भारतीय जनसंघ और भाजपा के एजेंडे में नहीं थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी भगवान राम के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन यह हमारा मकसद नहीं है। हम सिर्फ अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाना चाहते हैं।  

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राम वन गमन पर्यटन सर्किट का उद्देश्य अयोध्या से वनवास के दौरान भगवान राम के राज्य में प्रवास से जुड़ी यादों को संरक्षित करना है।जब भगवान राम से जुड़े धार्मिक महत्व के स्थानों की बात आती है, तो छत्तीसगढ़ में बहुत सारी जगहें हैं।

इस परियोजना के तहत चंदखुरी के बाद अब शिवरीनारायण में भी विकास कार्य पूरा हो चुका है। आज यानी 10 अप्रैल को इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। 
विज्ञापन


वहीं, छत्तीसगढ़ के गृह एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि राम वन गमन सर्किट सीएम बघेल का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसे 138 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के पहले चरण में उन नौ स्थानों को विकसित करने की योजना है। माना जाता है कि वन गमन के समय भगवान राम ने इन स्थानों पर प्रवास किया था।

कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने उन सभी स्थानों को पर्यटन और धार्मिक स्थलों में विकसित किया है, जहां भगवान राम अपने वनवास के दौरान आए थे। राम वन गमन पथ के तहत 75 से अधिक स्थानों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। पहले चरण के तहत रविवार को 9 स्थानों का भूमि पूजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें