फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए तारीख में बदलाव; अब 15 मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Sun, 25 Feb 2024 12:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में राशनकार्डों की नवीनीकरण के लिए तारीख आगे बढ़ाया गया है। हितग्राही 25 फरवरी के जगह अब 15 मार्च तक नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में राशनकार्डों की नवीनीकरण के लिए तारीख आगे बढ़ाया गया है। हितग्राही 25 फरवरी के जगह अब 15 मार्च तक नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान रखते हुए राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख बढ़ाने के निर्देश दिए थे। सभी पात्र हितग्राही अपना आवेदन प्राथमिकता से कर सकें। निर्देश के बाद खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयाल दास बघेल ने ऑनलाइन नवीनीकरण के आवेदन के लिए तारीख आगामी 15 मार्च तक बढ़ाने के संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


खाद्य विभाग के संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने सभी जिलों के कलेक्टरों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग की ओर से खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाइल एप तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही कीओर से खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाइल में इस एप के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके साथ ही उचित मूल्य दुकान पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें