फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: यूपी के सुल्तानपुर से बिलासपुर जा रही बस खाई में गिरी, दो नाबालिग लड़कियों की मौत, 20 श्रमिक घायल

Sun, 26 Jun 2022 03:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, कबीरधाम

सार

बस में 50 से ज्यादा ईंट भट्टा श्रमिक सवार थे। इन्हें यूपी के सुल्तानपुर से बिलासपुर ले जाया जा रहा था।बताया गया है कि एक खतरनाक मोड़ पर चालक बस के स्टियरिंग से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस 25-30 फीट गहरी खाई में गिरने से पहले पलट गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जा रही एक निजी बस कबीरधाम जिले में खाई में जा गिरी। हादसे में बस में सवार दो नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य यात्री घायल हो गए। बस में 50 ईंट भट्टा मजदूर सवार थे।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार शाम कुकडुर थाना क्षेत्र के आगरपानी गांव के पास पोल्मी घाट में हुआ। कुडडुर पुलिस के अनुसार बस में 50 से ज्यादा ईंट भट्टा श्रमिक सवार थे। इन्हें यूपी के सुल्तानपुर से बिलासपुर ले जाया जा रहा था।बताया गया है कि एक खतरनाक मोड़ पर चालक बस के स्टियरिंग से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस 25-30 फीट गहरी खाई में गिरने से पहले पलट गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मृत लड़कियों की पहचान रागिनी साहू (9) और सिमरन मांझी (3) के रूप में हुई है। 20 अन्य श्रमिक जख्मी हुए हैं। हादसे के बाद बस के ड्राइवर व कंडक्टर भाग निकले। उनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कुकडुर व पंडारिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चार गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को कबीरधाम जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे को लेकर केस दर्ज किया गया है। फरार ड्राइवर व कंडक्टर की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें