फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी प्रदेश कोर ग्रुप और मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न: हर घर तिरंगा फहराने और नगरीय निकाय चुनाव पर बनी रणनीति

Sat, 03 Aug 2024 09:27 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Chhattisgarh BJP Core Group Meeting: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेश कोर ग्रुप और मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh BJP Core Group Meeting: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। इसके साथ ही साय सरकार की कैबिनेट की बैठक भी हुई। इसमें प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय ने सभी से गहन चर्चा की। बैठक में कई विषयों पर मंथन किया गया। इसमें संगठनात्मक कार्यक्रमों और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश प्रभारी नबीन ने 'हर घर तिरंगा अभियान' को लेकर हुए कहा कि विगत वर्षों से पार्टी के कार्यकर्ता सभी देशवासियों के साथ मिलकर देशभर में हर्वोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ "हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा" विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' की 112वीं और तीसरे कार्यकाल की दूसरी कड़ी में इस बारे में किए गए आह्वान का उल्लेख भी किया, जिसमें मोदी ने कहा था, "15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है। अब तो 15 अगस्त के साथ एक और अभियान जुड़ गया है, 'हर घर तिरंगा' अभियान। पिछले कुछ वर्षों से तो पूरे देश में 'हर घर तिरंगा' अभियान के लिए सबका जोश हाई रहता है। 'हर घर तिरंगा' अभियान- तिरंगे की शान में एक यूनिक फेस्टिवल बन चुका है। इसे लेकर अब तो तरह-तरह के इनोवेशन भी होने लगे हैं। 15 अगस्त आते-आते, घर में दफ्तर में कार में तिरंगा लगाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट दिखने लगते हैं। तिरंगे को लेकर ये उल्लास ये उमंग हमें एक दूसरे से जोड़ती है।

नबीन ने प्रदेश पदाधिकारियों से आह्वान किया कि इस अभियान के दृष्टिगत 11 से 14 अगस्त 2024 तक तिरंगा यात्रा का आयोजन हो और इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा की अग्रणी भूमिका हो। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक घर एवं व्यावसायिक केन्द्रों पर 'हर घर तिरंगा' फहराने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इन कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि वे राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत रहें।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल की बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री ओपी चौधरी, दयालदास बघेल, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, रामविचार नेताम, लखनलाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, सरोज पांडेय, लता उसेंडी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक विक्रम उसेंडी, पुन्नूलाल मोहिले, गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश (रामू) रोहरा, भरत वर्मा व रामजी भारती आदि बीजेपी नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें