फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ बीजेपी की आरोप पत्र समिति घोषित: अजय चंद्राकर संयोजक, प्रेम प्रकाश पांडेय और ओपी चौधरी सदस्य बने

Mon, 10 Jul 2023 01:41 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने प्रदेश स्तरीय आरोप पत्र समिति गठित की है। धमतरी जिले के कुरुद से बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर को इस समिति का संयोजक बनाया गया है। वहीं सीनियर नेता प्रेम प्रकाश पांडेय और महामंत्री ओपी चौधरी को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
अजय चंद्राकर, बीजेपी विधायक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने प्रदेश स्तरीय आरोप पत्र समिति गठित की है। धमतरी जिले के कुरुद से बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर को इस समिति का संयोजक बनाया गया है। वहीं सीनियर नेता प्रेम प्रकाश पांडेय और महामंत्री ओपी चौधरी को सदस्य बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश स्तरीय समिति की घोषणा की है। इसे लेकर प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


बीजेपी ने शनिवार को ही अपने घोषणा पत्र समिति के सदस्यों की भी घोषणा की थी। इसका संयोजक सांसद विजय बघेल बनाए गए हैं। इसके पूर्व प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया को सह प्रभारी बनाया था। वहीं दूसरी ओर धरमलाल कौशिक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को राष्ट्रीय कार्यसमिति में भी सदस्य बनाया गया है। 
विज्ञापन


यहां देखें आदेश-

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें