फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी: सीएम साय आज करेंगे केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

Mon, 29 Jan 2024 08:18 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG Lok Sabha elections 2024: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी कार्यकर्ता चुनाव तिथि की घोषणा से पहले ही लोकसभा क्षेत्रों में उतरकर कार्य करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Lok Sabha elections 2024: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी कार्यकर्ता चुनाव तिथि की घोषणा से पहले ही लोकसभा क्षेत्रों में उतरकर कार्य करने के लिए तैयार हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे रायपुर में राजभवन के पास भाजपा के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, विधायक पश्चिम राजेश मूणत, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू सहित भाजपा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाएंगे। सबका साथ, सबका, विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ काम करेंगे। रायपुर लोकसभा के प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया की आगामी लोकसभा चुनाव में हमारा लक्ष्य गत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों  प्राप्त मत से अधिक मत दिलवाना है। लोकसभा चुनाव में अबकी बार भाजपा 400 का लक्ष्य भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य है, जिसके लिए हम सभी जमीनी कार्य करना होगा। रायपुर लोकसभा के कार्यकर्ताओ में आपसी सामंजस्य और मेल मिलाप आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखकर प्रत्याशी की घोषणा पूर्व लोकसभा चुनाव केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य एकदम स्पष्ट है प्रत्याशी कोई भी हो, हमारा प्रत्याशी व्यक्ति नहीं अपितु कमल का निशान है और हमे कमल के प्रत्याशियों को भरी मतों से विजयश्री दिलाना है। जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। हर कार्यकर्ता उत्साह से ओतप्रोत हैं भाजपा का कार्यकर्ता अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक है। नतीजे भाजपा के पक्ष में लाने को आतुर है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें