फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक भीमा मंडावी हत्या मामले में एनआईए ने दायर किया आरोप पत्र

Fri, 02 Oct 2020 09:58 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
नक्सली हमले की चपेट में आई गाड़ी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक भीमा मंडावी हत्या मामले में आरोप पत्र दायर कर दिया है।
विज्ञापन


एनआईए ने इस चर्चित हत्याकांड में 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। एनआईए ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी, यूएपीए, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की कई धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया। 



इन आरोपियों में से 6 को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 22 आरोपी फरार हैं और पांच की मौत हो गई है। एनआईए ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। 
विज्ञापन





दंतेवाड़ा में 9 अप्रैल को हुए  नक्सली हमले में दंतेवाड़ा से भाजपा विधायक भीमा मांडवी और चार सुरक्षा कर्मी मारे गए थे। भाकपा (माओवादी) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। नक्सली उनके चार हथियार भी उठा ले गए थे। 
विज्ञापन


भाकपा (माओवादी) ने एक बयान जारी हमले की जिम्मेदारी ली थी। 

दो पेज के बयान को नक्सलियों के दंडकारण्य विशेष क्षेत्र की दरभा डिवीजन समिति के सचिव साईनाथ के नाम से जारी किया गया था। इसने कई भीषण हमलों को अंजाम दिया है। 

इसमें बस्तर की झीरम घाटी में 25 मई 2013 का हमला भी शामिल है। इसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेता मारे गए थे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें