फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ BJP विधायक दल की बैठक आज: नेता प्रतिपक्ष के निवास पर जुटेंगे भाजपाई, अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

Mon, 26 Jun 2023 03:43 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन दिनों प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। दोनों पार्टियां यानी बीजेपी और कांग्रेस अपने-अपने स्तर पर सियासी समीकरण और दांव पेंच लगाने में लगी हुई है। इस क्रम में दोनों पार्टियों की अहम बैठक हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन दिनों प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। दोनों पार्टियां यानी बीजेपी और कांग्रेस अपने-अपने स्तर पर सियासी समीकरण और दांव पेंच लगाने में लगी हुई है। इस क्रम में दोनों पार्टियों की अहम बैठक हो रही है। सोमवार शाम 6 बजे  छत्तीसगढ़ भाजपा विद्यायक दल की बैठक होगी। बीजेपी की ये अहम बैठक नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के निवास पर बुलाई गई है। 

विज्ञापन


चर्चा है कि विधायक दल की बैठक में जुलाई में होने वाली विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। दूसरी ओर बीजेपी इस सत्र में भूपेश सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी ला सकती है। आज की बैठक में इन्हीं बिंदुओं पर रणनीति बनाई जाएगी। बता दें कि 18 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा, जो 21 जुलाई तक चलेगा। ये 5वीं विधानसभा का 17वां सत्र रहेगा। 

कांग्रेस के मोर्चा-संगठन, प्रकोष्ठ, विभागों की बैठक कल
दूसरी ओर कांग्रेस की महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में मोर्चा-संगठन, प्रकोष्ठ, विभागों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक लेंगी। सुबह 10 बजे पीसीसी चीफ मोहन मरकाम की उपस्थिति में ये बैठक होगी। इसमें आगमी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा कर खास रणनीति बनाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें