फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत पर सियासत: बीजेपी बोली- छत्तीसगढ़ में हिंदुत्व पर हमला, गृहमंत्री का जवाब- माहौल बिगाड़ रही भाजपा

Mon, 10 Apr 2023 10:20 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/बेमेतरा/अंबिकापुर

सार

पीड़ित परिजनों से मिलने से रोके जाने पर 6 घंटे के धरने के बाद हिरासत में लिए जाने पर फोन पर सांत्वना देते हुए भाजपा की ओर से विश्वास दिलाया कि भुनेश्वर को न्याय दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। 
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुव साव,गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने बेमेतरा हिंसा को लेकर कहा कि हिंसा में मारे गए भुनेश्वर साहू के परिजनों से न्याय दिलाने बीजेपी लड़ाई लड़ेगी। पीड़ित परिजनों से मिलने से रोके जाने पर 6 घंटे के धरने के बाद हिरासत में लिए जाने पर फोन पर  सांत्वना देते हुए भाजपा की ओर से विश्वास दिलाया कि भाजपा भुनेश्वर को न्याय दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। भाजपा पीड़ित परिवार के साथ है। 
विज्ञापन


'जेहादी उन्मादी हिंसा को संरक्षण'
अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री इस तरह की जेहादी उन्मादी हिंसा को संरक्षण दे रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक और बड़े मंत्री संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो 38 नाम दिए गए हैं, उन सभी की गिरफ्तारी होनी चाहिए। उनके घर की जांच होनी चाहिए। उस गांव में बाहर से आकर जो लोग रह रहे हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। उन पर कार्रवाई होना चाहिए। हम कहते हैं कि भुनेश्वर के हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए।

'किसके संरक्षण में यह हिंसक वारदात?'
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि किसके संरक्षण में यह हिंसक वारदात हो रही हैं, इसका इससे बड़ा प्रमाण और क्या हो सकता है कि सभी नामजद लोगों की गिरफ्तारी तो दूर की बात है, सरकार का कोई डाकिया तक शोक संवेदना लेकर भुनेश्वर के दुखी परिवार तक नहीं पहुंचा। तुष्टिकरण की बीमारी से पीड़ित सरकार की संवेदनाएं मर गई हैं। बेकसूर हिन्दू मारा जाए तो कोई अफसोस नहीं और किसी उन्मादी का नाखून भी कट जाए तो सरकार का कलेजा फटने लगता है। यह कैसा राजधर्म है? छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के संरक्षण में सुनियोजित तरीके से हिंदुत्व पर हमला हो रहा है। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


बेमेतरा की घटना को खाद्य मंत्री ने बताया छोटी घटना
इधर, प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ बंद करके बेवजह लोगों को परेशान किया गया। जहां की घटना है, वहां बंद करना चाहिए और विरोध प्रदर्शन करना चाहिए। पूरे प्रदेश को बंद करवा कर लोगों सहित व्यवसायियों को परेशान करने का काम किया जा रहा है। अगर कार्रवाई नहीं होती, तो विरोध प्रदर्शन किया जाना उचित भी माना जा सकता था।

बीजेपी माहौल को दूषित कर रही : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। अपराधी जो भी उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जो नाम दिए गए हैं उसमें से 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक व्यक्ति जो बचा हुआ है, उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रदेश बंद को लेकर कहा कि बीजेपी माहौल को दूषित करने की कोशिश कर रही है। क्योंकि ये चुनावी वर्ष है। हमारी सरकार बनने के बाद इस प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई है। घटना से वे दुखी हैं। जब कार्रवाई न होती तो कहा जा सकता था, लेकिन बंद करके लोगों को परेशान करना ये सही नहीं है। लोग सरकार पर विश्वास करें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें