छत्तीसगढ़ के कांकेर में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा अभी संशय की स्थिति में है। अभी तक किसी भी उम्मीदवार का नाम सामने नहीं आया है। ऐसे में भाजपा ने चार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। ये पर्यवेक्षक प्रत्याशी के चयन के लिए रायशुमारी करेंगे। इन पर्यवेक्षक में राम विचार नेताम, शिवरतन शर्मा, संतोष पांडेय और रंजना साहू शामिल हैं।