फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhanupratappur By-Election : भानुप्रतापपुर उप चुनाव के लिए BJP ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, तय करेंगे प्रत्याशी

Sun, 06 Nov 2022 05:37 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

कांकेर में भानुप्रतापपुर सीट पर निर्वाचन आयोग ने शनिवार को उपचुनाव की घोषणा की है। इस सीट के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। चुनाव  के लिए नामांकन प्रक्रिया 10 नवंबर से ही शुरू हो जाएगी। यह सीट कांग्रेस विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी के निधन से खाली हुई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा अभी संशय की स्थिति में है। अभी तक किसी भी उम्मीदवार का नाम सामने नहीं आया है। ऐसे में भाजपा ने चार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। ये पर्यवेक्षक प्रत्याशी के चयन के लिए रायशुमारी करेंगे। इन पर्यवेक्षक में राम विचार नेताम, शिवरतन शर्मा, संतोष पांडेय और रंजना साहू शामिल हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Bhanupratappur By-Election : 256 मतदान केंद्र बनाए गए, पर वोटिंग का समय नक्सल समीक्षा के बाद होगा तय


विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिसंबर को होगा मतदान
कांकेर में भानुप्रतापपुर सीट पर निर्वाचन आयोग ने शनिवार को उपचुनाव की घोषणा की है। इस सीट के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। चुनाव  के लिए नामांकन प्रक्रिया 10 नवंबर से ही शुरू हो जाएगी। यह सीट कांग्रेस विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी के निधन से खाली हुई है। गुजरात चुनाव के साथ ही यहां भी वोटिंग होगी और परिणाम भी गुजरात-हिमाचल के साथ आएगा।
 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: भानुप्रतापपुर में उपचुनाव की सरगर्मी तेज, कांग्रेस और भाजपा में सीधा मुकाबला
 

हार्ट अटैक से हुआ था मनोज मंडावी का निधन
भानुप्रतापपुर से कांग्रेस विधायक और आदिवासी समाज के नेताओं में शामिल मनोज सिंह मंडावी का 16 अक्तूबर को निधन हो गया था। वे धमतरी के सर्किट हाउस में रुके हुए थे। वहीं अगले दिन सुबह उनके सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें धमतरी के अस्पताल ले जाया गया था। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। चारामा के पास स्थित पैतृक नाथियानवा में मनोज मंडावी के शव का अंतिम संस्कार किया गया था।

यह भी पढ़ें..Chhattisgarh : मनोज मंडावी के निधन से खाली हुई भानुप्रतापपुर सीट पर उपचुनाव 5 दिसंबर को, 10 नवंबर से नामांकन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें