फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बिहार में हत्या के मामले का आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार, 50 हजार रुपये का इनाम था

Sun, 31 Jul 2022 09:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

इस साल अप्रैल में सीवान जिले में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। स्थानीय पुलिस की मदद के बाद उसे दुर्ग से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में हत्या के एक मामले में वांछित आरोपी को आखिरकार पकड़ लिया गया है। बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय एक शख्स को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से गिरफ्तार किया गया है। दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजय ध्रुव ने बताया कि आरोपी तीन महीने से फरार था। उसकी पहचान आफताब आलम के रूप में हुई है। उसे दुर्ग के जमुल थाना क्षेत्र के धौड़ गांव से बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी पर 50,000 रुपये का इनाम था। एएसपी ने बताया कि आलम गांव में अपने रिश्तेदार के घर में छुपा हुआ था। उसके ठिकाने की खबर मिलने पर बिहार की पुलिस ने दुर्ग के अधिकारियों से संपर्क किया। 

ध्रुव ने बताया कि सूचना के मुताबिक इस साल अप्रैल में सीवान जिले में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। स्थानीय पुलिस की मदद के बाद उसे दुर्ग से गिरफ्तार किया गया। उसे ट्रांजिट रिमांड पर बिहार ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें