फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में 10 रुपये किलो के चिकन का चुनावी चक्कर हैरान करने वाला है

Mon, 19 Nov 2018 12:59 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चिकन का चुनावी चक्कर
विज्ञापन
चुनावी मौसम में नोट पकड़े जाना तो आम है लेकिन अब बात चिकन पकड़े जाने तक पहुंच गई है। वो भी सैकड़ों किलो चिकन। मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का है। यहां कुछ उम्मीदवारों ने वोटरों को अपने पाले में खींचने के लिए चिकन का चारा डाल दिया। सिर्फ 10 रुपये में पूरे एक किलो चिकन। लेकिन, जब शहर में तेज होती 'चिकन पे चर्चा' का जिक्र निर्वाचन अधिकारियों तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


आनन-फानन में कई दुकानों पर छापे मारे गए। अधिकारियों की उड़नदस्ता टीम कोरबा के सरदार चिकन सेंटर से 103 किलो और इतवारी बाजार शब्बीर चिकन सेंटर से 80 किलो चिकन जब्त कर लिया।

चिकन का चक्कर चलता कैसे था?

चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे उम्मीदवारों ने लोगों तक चिकन पहुंचाने के लिए बेहद दिलचस्प तरीका चुना था। उन्होंने लोगों को 10 रुपये के नए नोट बांटे। ये नोट टोकन की तरह इस्तेमाल होते थे। इन नोटों पर खास सीरियल नंबर था, जिसकी जानकारी चिकन की दुकानों को पहुंचा दी गई थी। जब लोग इस नोट को दुकानदार को देते तो वो समझ जाता और नोट के बदले पूरा एक किलो चिकन व्यक्ति को दे देता। 

खबरों के मुताबिक, अफसरों को चिकन की दुकानों से कुछ सूचियां भी मिली हैं। इनमें वो नाम दर्ज किए जाते थे जो अपना चिकन यहां से ले जाते थे। घर के सदस्यों के हिसाब से ही चिकन की मात्रा तय की जाती थी। 
विज्ञापन

जांच में 19 उड़नदस्ते शामिल रहे जिन्होंने शहर भर की कई दुकानों पर छापा मारा और बड़ी मात्रा में चिकन अपने कब्जे में लिया। इसे सीधे आचार संहिता के उल्लंघन के तौर पर देखा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होना है। नतीजे 11 दिसबंर  को आएंगे। पहले चरण में बस्तर और राजनांदगांव की 18 सीटों पर 12 नवंबर को वोट डाले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें