फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: क्या बस्तर में बाजी मार पाएगी भाजपा

Mon, 22 Oct 2018 01:14 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में इस बार दो चरणों में मतदान है- 12 और 20 नवंबर। सूबे का बस्तर देश का सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता है, बात राजनीति की करें तो यह जिला काफी महत्वपूर्ण भी है। इस क्षेत्र में भाजपा अपना भाग्य बदलने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है क्योंकि 2013 में कांग्रेस ने यहां बेहतर प्रदर्शन किया था। 

विज्ञापन


2013 के विधानसभा चुनाव में बस्तर की 12 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने आठ सीटें जीती थीं। हालांकि भाजपा ने कुल सीटों में विपक्ष को काफी पीछे कर दिया था इसका कारण नरेन्द्र मोदी थे। उस समय प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार रहे नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में व्यापक रूप से प्रचार किया था। 2008 में भाजपा ने बस्तर की 12 सीटों में से 11 सीटें जीती थीं। उस समय 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से पार्टी ने 50 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने 38 सीटें जीती थीं।

राज्य में कराये गये जनमत सर्वेक्षणों में इन दो परम्परागत प्रतिद्वंद्वियों के बीच करीबी लड़ाई होने का अनुमान जताया गया है। शाह राज्य का लगातार दौरा करके पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं और जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस भी खुद को बस्तर जिले में जिताने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें