फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: वरिष्ठ आईपीएस जीपी सिंह के 10 ठिकानों पर छापेमारी, एसीबी ने अपने पूर्व प्रमुख पर की कार्रवाई

Thu, 01 Jul 2021 10:12 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते की टीम ने की। सभी ठिकानों पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह के 10 ठिकानों पर गुरुवार (एक जुलाई) सुबह छापेमारी की गई। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते की टीम ने की। गौरतलब है कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रमुख भी रह चुके हैं।

विज्ञापन


आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस एडिशनल डीजी गुरजिंदर पाल सिंह (जीपी सिंह) के खिलाफ काफी समय से आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिल रही थी। ऐसे में एसीबी की एक टीम ने एक जुलाई की सुबह उनके 10 ठिकानों पर छापेमारी की। जीपी सिंह खुद एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रमुख रह चुके हैं। वर्तमान एसबीबी प्रमुख आरिफ शेख से पहले उनके पास यह जिम्मेदारी थी। इस वक्त जीपी सिंह पुलिस अकैडमी में पदस्थ हैं। 
 
कई टीमों ने दी दबिश
जानकारी के मुताबिक, एसीबी की अलग-अलग टीमों ने उनके ठिकानों पर दबिश दी। वहीं, रायपुर स्थित उनके निवास पर भी एक टीम जांच कर रही है। दावा किया जा रहा है कि एसीबी की टीम के हाथ महत्वपूर्ण दस्तावेज लगे हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक, जीपी सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के अलावा भ्रष्टाचार की कुछ शिकायतें मिलीं थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन


आईपीएस राहुल शर्मा की आत्महत्या के बाद चर्चा में आए थे जीपी सिंह
जानकारी के मुताबिक, साल 2011 के दौरान बिहलासपुर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आईपीएस राहुल शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त जीपी सिंह बिलासपुर रेंज के आईजी थे। चर्चा यहां तक थी कि जीपी सिंह और राहुल शर्मा के बीच तालमेल नहीं बन रहा था, जिसके चलते राहुल शर्मा ने आत्मघाती कदम उठाया। इसके अलावा साल 2018 के दौरान छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो जीपी सिंह को एसीबी का प्रमुख बनाया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें