फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ ने फिर रचा कीर्तिमान: सौर ऊर्जा के क्षेत्र में मिला 'स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट सर्टिफिकेट, सीएम ने दी बधाई

Tue, 16 Jan 2024 10:03 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Chhattisgarh News: हाल ही में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में पूरे देश में छत्तीसगढ़ ने तीसरा स्थान लाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। प्रदेश ने अब फिर एक और  कीर्तिमान रचा है। छत्तीसगढ़ ने गैर परंपरागत ऊर्जा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh News: हाल ही में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में पूरे देश में छत्तीसगढ़ ने तीसरा स्थान लाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। प्रदेश ने अब फिर एक और  कीर्तिमान रचा है। छत्तीसगढ़ ने गैर परंपरागत ऊर्जा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। गैरपरंपरागत ऊर्जा स्त्रोतों के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार के ऊर्जा विभाग की ओर से एक नया आयाम स्थापित किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ऊर्जा विभाग अंतर्गत राज्य की स्टेट नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को प्रदेश में स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों के प्रभावी संचालन, संधारण एवं रख-रखाव प्रणाली के लिए स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट सर्टिफिकेट से  सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए क्रेडा के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


क्रेडा को यह सम्मान सौर ऊर्जा संयंत्रों के दक्ष एवं मजबूत संचालन, संधारण प्रणाली के कारण दिया गया है। क्रेडा की ओर से प्रदेश में लगभग दो लाख इक्यासी हजार से अधिक सौर ऊर्जा संयंत्रों का प्रभावी संधारण एव रख-रखाव कर वर्ष में औसतन 94 से 95 प्रतिशत तक संयंत्रों की कार्यशीलता सुनिश्चित की जा रही है।  क्रेडा की तरफ से स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट सर्टिफिकेट क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा की ओर से ऑनलाईन प्राप्त किया गया। इस अवसर पर क्रेडा के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें