फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Accident: ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर, एक की मौत; घायलों को किया अस्पताल में भर्ती

Wed, 14 Feb 2024 11:03 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर

सार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई है। वहीं चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर बुधवार सुबह पांच बजे एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मृतक और सभी घायल अंबिकापुर के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


घटना के बाद तत्काल पसता पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने घायलों को आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद से कार से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में शामिल होने के लिए अंबिकापुर के निवासी पांच लोग औरंगाबाद से अंबिकापुर जा रहे थे।

इसी दौरान सेमरसोत अमझरनाला के पास विपरीत दिशा से बॉक्साइट लोड कर रेणुकूट ट्रक जा रहा था। जिसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सेंट्रो कार बुरी तरीका से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


कार में सवार अंबिकापुर निवासी अभिषेक जायसवाल उम्र लगभग जिनकी 27 साल बताई जा रही है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर तत्काल मौके पर प्रधान आरक्षक अनिल पांडे और ओमप्रकाश सिदार पहुंचे। जिनके द्वारा आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव और घायल को बाहर निकाला गया। जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें