फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: आप के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कल, डॉ. संदीप पाठक देंगे विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र

Fri, 28 Apr 2023 05:03 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने हाल ही में प्रदेश की नई कार्यकारिणी गठित की है। 29 अप्रैल को राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
विज्ञापन
डॉ. संदीप पाठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने हाल ही में प्रदेश की नई कार्यकारिणी गठित की है। 29 अप्रैल को राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक  नए पदाधिकारियों को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे।

विज्ञापन

 


विधानसभा चुनाव को लेकर संकल्प  
आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक होंगे। इनके अलावा प्रदेश प्रभारी संजीव झा समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। समारोह में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को डॉ. संदीप पाठक शपथ दिलाएंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संकल्प भी दिलाएंगे। कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और उमंग भरते हुए विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निर्देशित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सभी नवनियुक्त पदाधिकारी काफी उत्साहित हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें