फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंतेवाड़ा में तीसरी नक्सली घटना: मोबाइल टावर में लगाई आग, बैनर पर लिख गए अपना संदेश

Fri, 28 Apr 2023 04:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा

सार

नक्सलियों ने अबूझमाड़ क्षेत्र के हर्रा कोडेर गांव में जियो कंपनी के एक मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया। साथ ही मौके पर एक बैनर लगाकर छोड़ गए। 
विज्ञापन
दंतेवाड़ा में मोबाइल टावर में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में नक्सली लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। दो दिन पहले बुधवार को दंतेवाडा जिले के अरनपुर में हुए नक्सली हमले में 10 जवानों समेत 11 लोगों की शहादत हो गई थी। इसके बाद दूसरे दिन माओवादियों ने नारायणपुर जिले में सड़क काटकर मार्ग अवरूद्ध कर दिया था। वहीं अब एक और नक्सली वारदात सामने आई है।

विज्ञापन


बीती रात नक्सलियों ने अबूझमाड़ क्षेत्र के हर्रा कोडेर गांव में एक मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया। आगजनी कर इलाके में दहशत फैला दी है। जानकारी के अनुसार, मालेवाही थाना से करीब तीन किलोमीटर दूर नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। नक्सलियों ने बारसूर-पल्ली मार्ग पर हर्राकोड़ेर गांव में लगे जियो कंपनी के टावर में आगजनी की है। घटना के बाद से क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क ठप हो गया है।

बता दें कि अबूझमाड़ के इस क्षेत्र में हाल ही में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा शुरू हुई थी, जिसे नक्सलियों ने निशाना बनाया है। नक्सलियों की आमदई एरिया कमेटी द्वारा मौके पर बैनर भी लगाए हैं। जिसमें कारपोरेट करण, सैनिकीकरण, सड़क, पुलिया, पुलिस, कैम्प का विरोध करने की बात लिखी गई है। नक्सली बैनर पर पल्ली-बारसूर सड़क पर सवारी गाड़ी चलाना बंद करने, आमदई खदान, बोधघाट बांध को रद्द करने और जल, जंगल, जमीन बचाने आगे आने की बात लिखी हुई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें