फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: आचार संहिता लगने के बाद 2 कलेक्टर और 3 एसपी हटाए गए, अब यहां मिली नई जिम्मेदारी

Thu, 12 Oct 2023 01:10 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। प्रदेश में आचार संहिता भी लागू हो गई है। आदेशानुसार प्रदेश के दो कलेक्टर्स और तीन एसपी को उनके पद से हटा दिया है।
विज्ञापन
संजीव कुमार झा और तारन सिंहा दोनों कलेक्टर्स को पद से हटाया गया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। प्रदेश में आचार संहिता भी लागू हो गई है। आदेशानुसार प्रदेश के दो कलेक्टर्स और तीन एसपी को उनके पद से हटा दिया है। छत्तीसगढ़ विशेष सचिव मनोज को खाद्य विभाग के पद से हटाकर विशेष सचिव मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही बिलासपुर और रायगढ़ में पदस्थ कलेक्टर्स को भी हटाया गया है। 
विज्ञापन



चुनाव आयोग ने बिलासपुर जिले में पदस्थ संजीव कुमार झा को हटाकर संयुक्त सचिव मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही रायगढ़ जिले में पदस्थ तारन सिंहा को हटाकर संयुक्त सचिव मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही तीन एसपी और दो एडिशनल एसपी को हटाया गया है। निर्वाचन आयोग की चुनाव तारीख घोषणा करने के बाद कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हटाए गए तीन एसपी में कोरबा के उदय किरण, राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीणा और दुर्ग एसपी सलभ सिन्हा को हटाया गया है। इसके साथ ही दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव और बिलासपुर एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी को हटाया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें