फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: पटाखे ने ले ली 16 साल के लड़के की जान, गिलास में रखकर जला रहा था, सीने में घुसा स्टील का टुकड़ा

Thu, 27 Oct 2022 12:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरिया

सार

लड़के की 2 छोटी बहन दूसरे किसी रिश्तेदार के यहां रहती हैं। पिता कुछ काम नहीं करता है। मां की मौत पहले ही हो चुकी है। जगत भी 10 वीं तक पढ़ाई करने के बाद अपने रिश्तेदार के यहां रहता था। पोस्टमार्टम में पता चला कि शव के अंदर से गिलास के टुकड़े मिले हैं। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरिया में पटाखा चलाने के दौरान की गई लापरवाही और खिलवाड़ ने 16 साल के लड़के की जान ले ली। लड़के ने पटाखा (सुतली बम) स्टील के गिलास में डाल दिया। इसके बाद उसके अगल-बगल ईंट और गिलास पर भी ईंट रख दी। जैसे ही पटाखा गिलास के टुकड़े हो गए और उससे निकला स्टील लड़के के सीने में जा घुसा। इससे लड़के की मौत हो गई। मामला चरचा थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


दोस्तों के साथ जला रहा था पटाखे
जानकारी के मुताबिक, बैकुंठपुर के नगर निवासी जगत सिंह (16) अपने किसी रिश्तेदार के यहां रहता था। जगत के पिता कुछ काम नहीं करते और मां की पहले ही मौत हो चुकी है। वह दिवाली की रात अपने दोस्तों के साथ पटाखे जला रहा था। इसी दौरान जगत सुतली बम ले आया और दोस्तों से कहा कि वह इसे अलग तरीके से फोड़ेगा। उसने पटाखे को एक स्टील के गिलास में डाल दिया। 

विज्ञापन


सीने में टुकड़ा घुसते ही बेहोश हो गया
इसके बाद गिलास के अगल-बगल ईंट रख दी। इसके बाद पटाखे में भी आग लगाकर गिलास के ऊपर भी ईंट रख दी। पटाखा फटा और जगत को वहां से हटने का मौका तक नहीं मिला। धमाका होते ही गिलास के टुकड़े हो गए और एक टुकड़ा जगत के सीने में जा घुसा। इसके चलते जगत बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा और आसपास गिलास व ईंट के टुकड़े फैल गए। जगत के दोस्त उसे उठाकर पास के अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


ज्यादा खून बहने से हो गई मौत
वहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। उसने परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में पता चला कि शव के अंदर से गिलास के टुकड़े मिले हैं। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें