फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: एमबीबीएस के 15 छात्रों में एक साथ कोरोना की पुष्टि, पूर्व सीएम डॉ. रमन भी संक्रमित

Mon, 25 Jul 2022 08:44 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के 15 छात्रों में एक साथ कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह दूसरी बार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। महाराष्ट्र, दिल्ली व केरल जैसे राज्यों में यह चिंता का विषय बना हुआ है। अब छत्तीसगढ़ में भी कोरोना ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों चिंता बढ़ा दी है। यहां के जगदलपुर में एक साथ 15 मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन


दरअसल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के 15 छात्रों में एक साथ कोरोना की पुष्टि हुई है। एक साथ इतनी बढ़ी संख्या में छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद कॉलेज प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि छात्र किस-किसके संपर्क में आए और उनमें यह संक्रमण कहां से आया। 

संक्रमण दर चार प्रतिशत से ज्यादा 
छत्तीसगढ़ में अभी तक दुर्ग व रायपुर में ही कोरोना संक्रमण ज्यादा था, लेकिन अब यह अन्य जिलों में भी तेजी से फैल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पिछले पांच दिनों से दैनिक संक्रमण दर चार प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से यहां लगातार 500 से ज्यादा मरीज सामने आ रही हैं। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम डॉ. रमन भी संक्रमित 
राज्य के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ट्विटर के माध्यम से खुद उन्होंने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने को कहा है। डॉ. रमन ने कहा, अगले कुछ दिन वे होम आइसोलेश में ही रहेंगे। रमन सिंह दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें