फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीनू की समझदारी: 12 साल की बच्ची थी अकेली, बदमाश बोले- दरवाजा खोलो मां ने भेजा है, पर उसका सवाल सुन भागे

Thu, 24 Nov 2022 06:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में एक बच्ची की सूझबूझ से बड़ी वारदात टल गई। घर में घुसे बदमाशों को रोकने के लिए 12 साल की स्कूली बच्ची ने समझदारी दिखाते हुए दरवाजा नहीं। बदमाश डेढ़ घंटे तक प्रयास करते रहे, फिर बच्ची को कॉल करता देख भाग निकले। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 
विज्ञापन
बच्ची शीनू, जिसने समझदारी से बदमाशों को घर में घुसने से रोका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 12 साल की बच्ची की सूझबूझ से एक बड़ी वारदात टल गई। ग्लब्ज और मास्क पहने घर में दाखिल हुए बदमाश करीब डेढ़ घंटे तक दरवाजा खुलवाने का प्रयास करते रहे। इस दौरान बच्ची घर में अकेली थी। बदमाशों ने उसे झांसा दिया कि मां बुला रही है, लेकिन बच्ची मोबाइल ले आई और कॉल करने लगी। यह देखकर बदमाश वहां से भाग निकले। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया कार सवार एक बदमाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर में शाम को अकेली थी बच्ची
जानकारी के मुताबिक, जबड़ापारा निवासी किशनलाल मार्कफेड के रिटायर्ड अधिकारी हैं। वह अपनी पत्नी, बेटे, बहू और 12 साल की पोती शीनू के साथ रहते हैं। 20 नवंबर की शाम करीब 4 बजे किशनलाल, उनकी पत्नी और बेटा दुकान पर गए थे। जबकि उनकी बहू पास के पार्लर में गई थी। इस दौरान शीनू घर में अकेले थी और पढ़ाई कर रही थी। शाम करीब 4.30 बजे झारखंड नंबर की एक कार उनके घर के पास आकर रुकी। कार सवार लोग बाहर निकले और दरवाजा खटखटाने लगे। 

शीनू के दादा किशन लाल गुप्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार सवार कूदकर अंदर घुसे, फिर पीटने लगे दरवाजा
जब कोई जवाब नहीं मिला तो उनमें से मास्क और ग्लब्ज पहने एक युवक गेट से कूदकर पोर्च में दाखिल हो गया। उसने बंद जालीदार दरवाजे को पीटना शुरू कर दिया और जबरदस्ती अंदर घुसने का प्रयास करने लगा। आवाज सुनकर शीनू दरवाजे के पास आई उनके बारे में पूछा। इस पर युवक ने कहा कि उन्हें उसकी मम्मी ने भेजा है और वह आपको बुला रही हैं। हमारे साथ चलो। इस पर बच्ची ने मना कर दिया। साथ ही कहा कि मम्मी तो अभी पार्लर गई हैं। उन्होंने मुझे तो चलने को नहीं कहा था। 

कार में भागते बदमाश सीसीटीवी में हुए कैद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्ची ने बदमाशों से मम्मी का नाम बताने को कहा
इस पर युवक काफी देर तक शीनू को समझाता रहा कि वह दरवाजा खोले और उसके साथ चले। इस पर शीनू ने उससे मम्मी का नाम पूछा। युवक नहीं बता सका तो शीनू ने कहा कि वह मम्मी से बात कर लेती है। इसके बाद वह मोबाइल लेकर आई और कॉल करने लगी। यह देखकर युवक भागने लगा। इस पर शीनू ने उसे आवाज भी दी, लेकिन युवक ने कहा कि वह बाद में आकर मिल लेगा। इसके बाद कार में अपने अन्य साथियों के साथ बैठकर भाग निकला। इसके बाद शीनू ने परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज मेें दिखाई दी बदमाशों की कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी फुटेज में कार से भागते दिखे बदमाश
जानकारी मिलते ही परिजन घर पहुंच गए। वहां शीनू ने उन्हें सारी बात बताई तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। उसमें झारखंड नंबर की कार दिखाई दी। उसमें दो युवक पहले से बैठे हुए थे। हालांकि फुटेज में कार के अंदर पीछे की सीट पर बैठे सिर्फ एक युवक का ही चेहरा दिख सका। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कार सवार संदिग्धों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें