फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव 2020: 4,847 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान जारी, शाम को आएंगे नतीजे

Tue, 28 Jan 2020 10:41 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। इस चुनाव में मतदान बैलेट पेपर से हो रहा है। मतदान के एक घंटे बाद मतगणना की जाएगी। मतदान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुबह 6.45 बजे से दोपहर दो बजे तक जबकि अन्य स्थानों पर सुबह सात बजे से तीन बजे होंगे। जिसके लिए 12 हजार से ज्यादा बूथ बनाए गए हैं।

विज्ञापन


पहले चरण में राज्य के 57 विकास खंडों के 4,847 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। जहां 61 लाख 74 हजार 224 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 30 लाख 85 हजार 320 पुरूष मतदाता, 30 लाख 88 हजार 835 महिला मतदाता और तीसरे लिंग के 69 मतदाता शामिल हैं। दूसरे चरण का मतदान 31 जनवरी और तीसरे चरण का तीन फरवरी को होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें