फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: आधी रात ठेला गुमठियों में लगी भीषण आग,आधा दर्जन से अधिक दुकान जलकर राख

Fri, 27 Jan 2023 12:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा (छत्तीसगढ़)

सार

बताया जा रहा है कि देर रात किसी ने ठंड से बचने के लिए गुमटी के आसपास आग लगाई थी, जिसके बाद हवा के चलते एक दुकान आग की चपेट में आ गई। फिर एक के बाद एक सभी दुकानें जल गईं।
विज्ञापन
कोरबा में दुकानों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा के मध्य टीपी नगर स्टेडियम मुख्य मार्ग पर रात लगभग 1:00 बजे हड़कंप मच गया, जब एक के बाद एक लगभग 9 ठेला-गुमटियां आग की चपेट में आ गईं। आग इतनी तेज थी कि दमकल वाहन के आने से पहले ही काफी दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं।

विज्ञापन


सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्टेडियम मुख्य मार्ग पर आगजनी की घटना की जानकारी राहगीरों ने 112 दमकल वाहन को दी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें रोक पाना बड़ा मुश्किल था। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने प्रयास किया लेकिन वो असफल रहे। घटना की सूचना पर नगर सेना विभाग के दमकल वाहन मौके पर जरूर पहुंचे लेकिन कई दुकानें तब तक आग की भेंट चढ़ चुकी थीं।

मोबाइल दुकान के संचालक ऋषि कुमार ने बताया कि सुबह उसे फोन पर जानकारी मिली कि उसकी दुकान में आग लग गई है। जब मौके पर पहुंचे तो उनके दुकान के लैपटॉप, मोबाइल, चार्जर और अन्य सामान जलकर खाक हो चुके थे।
विज्ञापन


जिन ठेला-गुमटियों में आग की घटना हुई उनमें 3 पान सेंटर, 4 डेली नीड्स, एक होटल और एक गैराज शामिल हैं, जिसमें लगभग 5 से 6 लाख का नुकसान होना अनुमान लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि देर रात किसी ने ठंड से बचने के लिए गुमटी के आसपास आग लगाई थी, जिसके बाद हवा के चलते एक दुकान आग की चपेट में आ गई। फिर एक के बाद एक सभी दुकानें जल गईं। कहा जा रहा है कि दमकल वाहन समय से नहीं पहुंचते तो और भी दुकानें आग की चपेट में आ जातीं।

सीएसईबी चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां जांच कार्रवाई करते हुए आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें