फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर के चौक-चौराहों पर चेकिंग अभियान जारी: जांच के दौरान पुलिस ने 10 लाख रुपये की चांदी जब्त की

Thu, 04 Apr 2024 01:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए रायपुर पुलिस की लगातार चेकिंग अभियान जारी है। शहर के चौक-चौराहों और नाकाबंदी करके चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में चेकिंग के दौरान एक कार को रुकवाया गया, जिसमें 20 किलोग्राम चांदी पाया गया।
विज्ञापन
रायपुर पुलिस ने जब्त की 20 किलोग्राम चांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए रायपुर पुलिस की लगातार चेकिंग अभियान जारी है। शहर के चौक-चौराहों और नाकाबंदी करके चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में चेकिंग के दौरान एक कार को रुकवाया गया, जिसमें 20 किलोग्राम चांदी पाया गया। इस दौरान पुलिस ने 10 लाख रुपये की चांदी के जेवर जब्त किया है।  

विज्ञापन


दरअसल, थाना मौदहापारा के सामने थाना पुलिस की ओर से तीन मार्च को वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार को चेक किया गया। कार में चांदी के जेवर रखा होना पाया गया। पुलिस ने कार में सवार व्यक्ति से चांदी के संबंध में पूछताछ करने और परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग की।

इस दौरान उसने किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। इस पर पुलिस व्यक्ति के कब्जे से 20 किलोग्राम चांदी के जेवर जब्त की है। इसकी कीमती लगभग 10 लाख रुपये है। थाना मौदहापारा में चांदी को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि रायपुर में कई जगहों पर स्पेशल चेकिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन


अपराधों की रोकथाम सहित आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एसएसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार रायपुर जिला के सभी थाना क्षेत्रों में सभी प्रकार के वाहनों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें