फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर फ्रॉड: CISF जवान बताकर दिया बाइक बेचने का विज्ञापन, फिर ट्रांसपोर्ट से भेजने का झांसा दे ठगे 56 हजार

Tue, 22 Nov 2022 07:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर

सार

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन ठगी का धंधा जारी है। अब लोग सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों को धोखा देकर रुपये ऐंठ रहे हैं। इसके लिए खासतौर पर शातिर बदमाश खुद को सेना का जवान बताने से भी नहीं चूकते। यहां तक उनकी फर्जी वर्दी और आई कार्ड भी फ्रॉड के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। नया मामला अंबिकापुर जिले का है। 
 
विज्ञापन
धोखाधड़ी का शिकार युवक थाने में एफआईआर दर्ज कराने पहुंचा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में फेसबुक पर बाइक बेचने का विज्ञापन देकर एक युवक से 56 हजार रुपये की ठगी हो गई। शातिर ठग ने खुद को CISF का जवान बताया और युवक से रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए कहे। कहा कि वह ट्रांसपोर्ट के जरिए बाइक भेज देगा। उसकी बातों में आकर युवक ने रुपये दे दिए, लेकिन बाइक नहीं मिली। इसके बाद युवक मंगलवार को थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। 

विज्ञापन


सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि कोतवाली थाने में संजय लकड़ा ने 56 हजार रुपये की ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई। संजय लकड़ा ने बाइक के लिए फेसबुक पर विज्ञापन देखा था। उसने विज्ञापन के साथ दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को सीआईएसएफ का जवान बताया और उसने युवक को बाइक बेचने का झांसा देकर 56 हजार रुपये में सौदा तय कर किया। 

शातिर ठग ने संजय को बताया कि वह मूल रूप से जांजगीर-चांपा का निवासी है और ट्रांसपोर्ट से बाइक भेज देगा। उसने भरोसा जीतने के लिए सीआईएसएफ की वर्दी और आईडी कार्ड भी ऑनलाइन दिखाया। इस पर संजय को भरोसा हो गया। उसने ठग के बताए एकाउंट नंबर में रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद संजय को बाइक नहीं मिली। उसने नंबर पर संपर्क किया तो वह भी स्विच ऑफ था। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया बन रहे ठगी का माध्यम
ऑनलाइन सोशल मीडिया में लगातार यूजर बढ़े हैं और अब यही ठगी का माध्यम भी बन रहा है। फेसबुक, ओएलएक्स व अन्य सोशल साइटों पर बाइक, कार बिक्री के विज्ञापन फ्री में पोस्ट होते हैं। इसे माध्यम बनाकर ठग लोगों को शिकार बना रहे हैं। सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने कहा कि ऐसे विज्ञापनों से सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें