छत्तीसगढ़ में अब शाम होते ही गुलाबी ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। रायपुर समेत कई जिलों में गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। शाम होते ही लोगों को हल्की-हल्की ठंड लगने लगी है। आज शुक्रवार की शाम को रायपुर में मौसम शुष्क बना रहा है। अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में अब शाम होते ही गुलाबी ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। रायपुर समेत कई जिलों में गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। शाम होते ही लोगों को हल्की-हल्की ठंड लगने लगी है। आज शुक्रवार की शाम को रायपुर में मौसम शुष्क बना रहा है। अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में तापमान में गिरावट के लिए और इंतजार करना होगा। रात का तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
विज्ञापन
आज कैसा रहा रायपुर का मौसम?
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। इस दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। रायपुर शहर के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है। 23 अक्टूबर को मौसम साफ रहा। आसामन में धूप खिली रही। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
बिलासपुर सहित इन जिलों का कैसा रहा मौसम
प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 19.8 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 31.0 और न्यूनतम 19.4, पेंड्रा रोड में अधिकतम 30.1 और न्यूनतम 16.0, अंबिकापुर में अधिकतम 30.0 और न्यूनतम 13.9 दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 32.5 और न्यूनतम 20.0,दुर्ग में अधिकतम 31.2 और न्यूनतम 20.0 और
विज्ञापन
राजनांदगांव में अधिकतम 32.5 और न्यूनतम 21.0 दर्ज किया गया।
बना रहा ये सिस्टम
दधिण- पूर्व और उससे सटे पूवी-मध्य बंगाल की खाडी के ऊपर बने निम्म दाब के प्रभाव के कारण तीव्र होकर 24 अक्टूबर तक अवदाब और 25 अक्टूबर तक 'गहन अवदाब ' और 26 अक्टूबर तक 'चक्रवाती तूफान' में बदलने की संभावना है। इसके चलते छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां तेज होने और 28 व 29 अक्टूबर को एक दो स्थानों पर भारी से बहुत बारी वर्षा होने की संभावना है।
24 अक्टूबर को मौसम में बदलाव के संकेत
अगले तीन दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। 24 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम ड्राई रहने के संकेत हैं। आकाश पूरी तरह से साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 डिग्री सेल्सियस और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।