फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून सक्रिय, रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज होगी झमाझम बारिश

Thu, 21 Sep 2023 11:42 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से आज गुरुवार को प्रदेशभर में भारी बारिश हो सकती है। रायपुर में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। शाम में बारिश होने के बाद देर रात तक झमाझम बारिश हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से आज गुरुवार को प्रदेशभर में भारी बारिश हो सकती है। रायपुर में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। शाम में बारिश होने के बाद देर रात तक झमाझम बारिश हुई है। बारिश होने की वजह से अधिकतम तापमान तेजी से गिर सकता है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में बारिश हो रही है। निचले स्तरों पर जलभराव हो गया है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है। आज पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। सरगुजा संभाग समेत उसके अंतर्गत आने वाले के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही बस्तर संभाग में भी बारिश होगी। 

जानें मौसम का हाल 
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय पश्चिम बंगाल ओड़ीसा तट के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर रांची, दीघा उत्तर-पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित निम्न दाब का केंद्र और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेशभर में गरज चमक के साथ भारी बारिश होगी। 
विज्ञापन


देर शाम बारिश के बाद उमस से राहत
बता दें कि बीते कुछ दिनों से बारिश होने के कारण लोग गर्मी और उमस से परेशान थे। राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में बीते बुधवार को मौसम का मिजाज बदला। इसके बाद देर शाम गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। देर रात तक रुक-रुककर बारिश होते रही। आज सुबह गुरुवार को सुबह से ही प्रदेशभर में बारिश हो रही है। 

झमाझम बारिश से जलभराव
बीते बुधवार को देर शाम के भारी बारिश के बाद रायपुर के कई जगहों पर जलभराव हो गया। मुख्य मार्ग समेत पचपेड़ी नाका, पुरानी बस्ती, जय स्तंभ, प्रोफेसर कॉलोनी,  कमल विहार, महादेव घाट जैसे क्षेत्रों के जलभराव हुआ है।  कई इलाकों के गली-मोहल्ला, मुख्य मार्ग और सकड़े जल मग्न हुई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें