फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, बारिश पर लगा ब्रेक और बढ़ेगा पारा

Sun, 17 Sep 2023 11:32 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के बाद अब ब्रेक लग गया है। आने वाले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश में काम बारिश होगी। कुछ इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के बाद अब ब्रेक लग गया है। आने वाले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश में काम बारिश होगी। कुछ इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। बीते दिनों शनिवार को राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई है। इससे उमस और गर्मी बढ़ रही है। कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है। इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। आगामी 3 दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधि कम हो सकती है। मौसम विभाग का कहा है कि प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही धूप निकला है। इससे उमस और गर्मी बढ़ने लगी है। 

जानें मौसम का हाल 
मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा पश्चिम-मध्य मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में चिन्हित निम्न दाब के क्षेत्र केंद्र पेंड्रा रोड, जमशेदपुर, दीघा और वहां के पूर्व-दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की पूर्वोत्तर खड़ी तक गुजरती है, जो कि औसत समुद्र तल से 3.8 किलोमीटर ऊपर तक फैली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें