फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, नए साल के दिन बारिश की संभावना, अंबिकापुर रहा ठंड इलाका

Sun, 31 Dec 2023 11:51 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से नए साल की शुरुआत बारिश से हो सकती है। एक जनवरी से सरगुजा संभाग के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से नए साल की शुरुआत बारिश से हो सकती है। एक जनवरी से सरगुजा संभाग के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही दो और तीन जनवरी को बस्तर संभाग समेत छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन


फिलहाल प्रदेश में दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में वृध्दि होगी। इससे एक-दो दिनों तक लोगों को ठंडी से राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

 कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार, आज रविवार को मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में बादल छाए रहने की वजह से ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन इस दौरान प्रदेश के इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है। एक जनवरी से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। इससे और ज्यादा ठंड पड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अंबिकापुर रहा सबसे ठंड इलाका  
प्रदेश में शनिवार को अंबिकापुर जिला सबसे ठंड इलाका रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में बादल साफ रहने की संभावना है। यहां की अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें