फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: दक्षिण छत्तीसगढ़ में आगे बढ़ रहा मानसून, बस्तर संभाग में पांच दिनों तक बरसेंगे बादल

Sat, 08 Jun 2024 11:06 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में मानसून समय से पहले ही पहुंच रहा है। वहीं बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में मानसून समय से पहले ही पहुंच रहा है। वहीं बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना है। इन दिनों प्रदेश के कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है। साथ ही कई जगहों पर तेज हवाएं भी चल रही है। इससे तापमान में कोई असर नहीं पड़ रहा है। डोंगरगढ़ में पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ाने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। बस्तर संभाग में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक चक्रवती परिसंचरण दक्षिण तेलंगाना और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है। 

आज शनिवार को प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक दो जगह पर गरज चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि आज कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, धमतरी, कांकेर, गरियाबंद और बस्तर समेत कई जगहों पर बारिश के आसार हैं। एक दो जगहों पर तेज हवाएं चल सकती है।  
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे गर्म डोंगरगढ़ जिला रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में 42.3, माना एयरपोर्ट में 41.2, बिलासपुर में 42.02, अंबिकापुर में 41.1, दुर्ग में 41.8 और राजनांदगांव में 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें