फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में 41 डिग्री तक पहुंचा पारा; कई इलाकों में बारिश के आसार, तेज धूप और गर्मी से राहत

Sun, 31 Mar 2024 10:56 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में एक बार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में एक बार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। आज रविवार को रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन


प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की माध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इससे लोगों को तेज धूप से राहत मिली है। 

कुछ दिनों तक ऐसे ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान और अगले दो दिनों न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के मध्य भाग के जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की संभावना 
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक चक्रवर्ती परिसंचरण उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे लगे हुए क्षेत्र में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। साथ ही आंतरिक तमिलनाडु से उपरोक्त परिसंचरण तक आवश्यक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर एक ट्रफ हवा का विच्छेदन है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक-दो जगह पर गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात होने की भी संभावना है।

मौसम में बदलाव लेकिन गर्मी बरकरार 
वहीं प्रदेश में सबसे गर्म राजनांदगांव रहा। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें