फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: दो दिनों तक थम सकती है भारी बारिश की गतिविधियां, मौसम विभाग ने दिया ये संकेत, जानें

Sun, 04 Aug 2024 11:11 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: आज रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही अधिकांश जगहों पर बारिश की संभावना है। वहीं एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
Chhattisgarh Rain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बीते दिनों से लगातार बारिश हो रही है। प्रदेश के नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति है। साथ ही गांव के सड़के पानी से लबालब भरी हुई है। आज रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही अधिकांश जगहों पर बारिश की संभावना है। वहीं एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, चार और पांच अगस्त को भारी बारिश की गतिविधियां में गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राहत की खबर देते हुए बताया कि लगातार बारिश से अब दो दिनों तक भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। हालांकि इस बीच हल्की मध्यम बारिश प्रदेश के अधिकांश जगहों में हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, आज रविवार को राजधानी रायपुर में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। 

बीते दिनों शनिवार को प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा। प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश, 22 जगहों पर भारी बारिश, सात जगहों पर बहुत भारी बारिश और एक जगह पर भारी से अति भारी बारिश हुई है। प्रदेश में शनिवार को सर्वाधिक बारिश बलरामपुर जिला के शंकरगढ़ स्टेशन में 21 सेमी दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान सुकमा में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान दुर्ग में 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें