अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। अब आप नौकरी पाने के लिए एंट्रेस एग्जाम देने के लिए तैयार रहिए। जून में छत्तीसगढ़ व्यापमं 40 लिखित परीक्षाएं आयोजित करेगा। इससे युवा वर्गों के लिए बेहतर चांस है। व्यापम अभ्यर्थियों को कई अवसर प्रदान कर रहा है। अब व्यापमं परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदेशानुसार, प्रदेश के लगातार सरकारी नौकरी को भर्ती निकल रही है। वहीं साथ-साथ परीक्षाएं भी चल रही हैं। बता दें कि इस महीने में व्यापम के कैलेंडर में 40 परीक्षाएं शामिल हैं। विभिन्न विभाग में पदों के भर्ती के साथ उसकी परीक्षा भी शामिल हैं। सीएम भूपेश बघेल ने युवाओं के हित में व्यापम में लगे जाने वाले शुल्क के खत्म कर दिया है। इससे अभ्यर्थियों को खुशी मिली है। पिछली प्रवेश परीक्षाओं की तुलना में अमूमन सभी प्रवेश परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है।
बता दें कि बीएड और नर्सिंग जैसी प्रवेश परीक्षाओं में यह संख्या दोगुनी तक हो गई है। सीएम भूपेश के मार्गदर्शन में व्यापमं ने परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई। इस वजह से युवाओं की संख्या भी बढ़ी। इससे पहले व्यापमं की बहुत सी परीक्षाएं सिर्फ संभाग मुख्यालयों में होती थी। उदाहरण के लिए बात करे तो लेबर इंस्पेक्टर जैसी प्रवेश परीक्षाएं संभाग मुख्यालय में होती थीं, लेकिन इस बार 30 जिलों में यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इस वजह से बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन भरा और अपने जिला मुख्यालय से प्रवेश परीक्षा दिलाई।
इससे पहले एग्जाम परीक्षा के लिए विद्यार्थी को कई तरह के डॉक्यूमेंट्स जमा करना पड़ता था। अब अभ्यर्थियों के लिए व्यापम प्रवेश परीक्षा के लिए सुविधा हो गई है। इस समस्या को दूर करने व्यापम ने प्रोफाइल तैयार करने की योजना लाई। युवाओं को डिटेल इस प्रोफाइल में भर देना है और इससे हर बार वही जानकारियां अपलोड करने की जरूरत नहीं। प्रोफाइल में किसी तरह की त्रुटि होने पर इसके सुधार के लिए भी आवेदन दिया जा सकता है। व्यापम में भर्ती परीक्षाओं के लिए और प्रवेश परीक्षाओं के लिए प्रोफाइल तैयार किये हैं। ऐसे प्रोफाइल की संख्या लगभग 12 लाख हैं। अब तक 18 लाख लोगों ने इस प्रोफाइल के माध्यम से व्यापमं की परीक्षा दी है।