प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित की गई थी। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी मोहम्मद गुलाब और सह प्रभारी रणजीत सिंह बेदी उपस्थित हुए। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अल्पसंख्यक विभाग की जिम्मेदारी तय की गई। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अल्पसंख्यक विभाग की क्या भूमिका रहेगी यह भी तय किया गया। सम्मानित प्रभारियों के समक्ष सभी पदाधिकारी ने यकीन दिलाया कि अल्पसंख्यक विभाग भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी लेगा और अल्पसंख्यक विभाग की उपस्तिथि दर्ज कराएंगे।
इस बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने की। बैठक में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा, छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी अध्यक्ष इदरीश गांधी भी उपस्थित थे। इस दौरान प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष के साथ ब्लॉक के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।