फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Politics: राजेश मूणत ने पूर्व सीएम बघेल पर कसा तंज, कहा- फाइलों से धूल झड़ेगी, दोषियों को मिलेगी सजा

Tue, 06 Feb 2024 06:44 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन रहा। इस दौरान विधायक राजेश मूणत ने पीडीएस वितरण में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। वहीं मूणत ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के 2019 के ट्वीट को लेकर तंज कसा है।
विज्ञापन
रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत और पूर्व सीएम भूपेश बघेल की तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन रहा। इस दौरान विधायक राजेश मूणत ने पीडीएस वितरण में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। वहीं मूणत ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के 2019 के ट्वीट को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आज का दिन उम्मीदों भरा है। छत्तीसगढ़ में पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गरीबों का राशन डकारने वालों के खिलाफ जांच की घोषणा हो गई है।

विज्ञापन




विधायक मूणत ने तंज कसते हुए कहा कि भूपेश आप जरा अपना यह कथन याद कीजिए... जनता ने तो इसका जवाब चुनाव में दे दिया है। मूणत ने पूर्व के भूपेश सरकार को घेरते हुए कहा कि तैयार रहिए। अब आपकी बारी है। फाइलों से थोड़ी धूल झाड़ेगी बदलाव भी होगा। दोषियों को सजा मिलेगी। छत्तीसगढ़ की जनता के साथ न्याय होगा। उन्होंने बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा कहने पर नहीं करने पर यकीन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने 9 जनवरी 2019 में सोशल मीडिया एक्स ट्वीट किया था कि डॉक्टर साहब से न तो गौ संभली और ना ही गवर्नेंस। अभी तो हमने पिछले सरकार की फाइलों से थोड़ी धूल ही झड़ी है और चीख-पुकार शुरू हो गई। उन्होंने आगे लिखा था कि यह 'बदलाव पुर' है। यहां सबके साथ न्याय होगा चाहे वह जंगलों में काम करने वाले आदिवासी हो या राजधानी के दफ्तर में बैठे काम करने वाला कोई अधिकारी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें