फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Politics: सीएम साय की कैबिनेट की पहली बैठक खत्म, 18 लाख गरीबों को आवास देनें का लिया फैसला

Thu, 14 Dec 2023 06:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Politics: छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की पहली बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। कैबिनेट बैठक में 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की पहली बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। कैबिनेट बैठक में 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी दे दी गई है। इस पर सीएम साय ने कहा कि हमारा चुनावी वादा था। मोदी की सभी गारंटियों को आने वाले पांच सालों में पूरा करेंगे। अब जल्द ही राज्य के गरीब वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिलेगा। इस दौरान उन्होंने भूपेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने राज्य को आर्थिक रूप से खोखला कर दिया है।
विज्ञापन




मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज के कैबिनेट बैठक में हमारा एक मात्र उद्देश्य आवास को लेकर था। उन्होंने कहा की शपथ ग्रहण के बाद पूजा अर्चना करके हम तीनों मंत्री अपने-अपने कक्ष में बैठे और आज पहली बैठक था, तो सभी विभागों के सेक्रेटरी के साथ बैठे। उनके साथ परिचय हुआ और सभी ने अपने  विभाग के विषय में जानकारी दी और विभागों से अवगत कराया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें