फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: रोने लगीं राधिका खेड़ा; बोलीं- बात करने पर वो चिल्लाता है; इतनी बेइज्जती कभी नहीं हुई, जल्द करूंगी खुलासा

Wed, 01 May 2024 12:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में विवाद की खबर सामने आई है। पार्टी की नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा और प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद हुआ है।
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में विवाद की खबरें थमने का नाम नहीं ले रहीहै। पार्टी की नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा और प्रदेश कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद हुआ है। मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जांजगीर चांपा जिले में सभा हुई। बताया जा रहा है कि सभा के बाद मीडिया से बयान देने को लेकर विवाद हुआ है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में राधिका खेड़ा प्रदेश के स्थानीय नेता और प्रवक्ताओं के साथ थीं। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस संचार के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला और राधिका खेड़ा के बीच कुछ बातों को लेकर तीखी बहस हुई। इतना ही नहीं बात तू-तू, मैं-मैं तक आ गई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने से राधिका खेड़ा राजीव भवन से रोते हुए बाहर निकल गईं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर अपनी व्यथा सुनाई। पार्टी से इस्तीफा देने तक की बात कह डाली। 
विज्ञापन


रोते-बिलखते वीडियो आया सामने  
इस मामले में राधिका खेड़ा ने पीसीसी चीफ दीपक बैज और राष्ट्रीय नेताओं से शिकायत की है। वहीं स्थानीय नेताओं और प्रवक्ताओं ने भी इसकी शिकायत की है। वहीं राधिका खेड़ा का रोते हुए एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो रोते हुए फोन पर बात करती दिख रही हैं। 

कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं- राधिका खेड़ा 
विवाद के बाद राधिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं हैं। पुरुषवादी मानसिकता से ग्रसित लोग आज भी बेटियों को पैरों तले कुचलना चाह रहे हैं। उन्होंने मामले में खुलासा करने की बात भी कही है। 

विज्ञापन


कांग्रेसियों से बच लीजिये राधिका जी- केदार गुप्ता 
इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि कौशल्या मां के धरती में अगर कोई राष्ट्रीय नेता कांग्रेस के दुखी हैं, तो हमारा भी मन विचलित होता है। उन्होंने कहा कि आप कांग्रेसियों से बच लीजिए राधिका जी। बाकी छत्तीसगढ़ में आपको कुछ नहीं होगा। यह मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय की सुशासन की गारंटी है। 

पीसीसी दफ्तर में गुंडागर्दी- गौरीशंकर श्रीवास्तव
वहीं भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि पीसीसी दफ्तर में जैनपुरिया सुशील की गुंडागर्दी महिला नेत्री से की अश्लील हरकत? साथ ही लिखा कि हे राधिका हे राधे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें