फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: पीएम मोदी जनवरी के लास्ट में करेंगे छात्रों से 'परीक्षा पे चर्चा',आप भी इस लिंक से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Fri, 29 Dec 2023 06:19 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी राज्यों के विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी तनाव से दूर रखने के लिए खास कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ शुरू होने वाला है। लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का सप्तम चरण जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी राज्यों के विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी तनाव से दूर रखने के लिए खास कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ शुरू होने वाला है। लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का सप्तम चरण जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी है। यह कार्यक्रम कक्षा 6वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अविभावकों को ऑनलाइन नामांकन करना होगा। इसके बाद पीएम से संवाद कर सकते हैं। ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में समस्त नामांकित प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। विद्यार्थियों का नामांकन समूह में शिक्षकों भी कर सकते हैं। नामांकन की अंतिम तारीख 12 जनवरी है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी की ओर से विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी तनाव से दूर रखने हर साल लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन किया जाता है। इससे छात्र-छात्राएं सीधे पीएम से संवाद करते हैं। यह समय है जब परीक्षाओं को हम सब एक उत्सव के रूप में मनाएं। विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनके परीक्षा संबंधी तनाव को दूर करने में सहयोग करें और उन्हें अपना सर्वोत्तम प्रदान करने प्रेरित करें। 

‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी, शिक्षक तथा अभिभावक इस कार्यकम में 05 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का उत्तर देकर अपना नामांकन करा सकते हैं। इसके लिए वेबसाईट लिंक https://innovateindia.mygov.in/ppc-2024/  के माध्यम से नामांकन कर सकते हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्न प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक एक्जाम वारियर व सामान्य ज्ञान पर आधारित होंगे। नामांकन के साथ-साथ विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावक प्रधानमंत्री से अपने पूछे जाने वाले प्रश्न भी प्रेषित कर सकते हैं। चयनित प्रश्नों का उत्तर प्रधानमंत्री द्वारा ‘ परीक्षा पे चर्चा ’ पर आयोजित जीवंत कार्यक्रम में दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें