फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Nikay: बीजेपी ने पांच और कांग्रेस ने चार महिला मेयर प्रत्याशियों पर लगाया है दांव, जनता आज सुनायेगी फैसला

Tue, 11 Feb 2025 10:06 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Chhattisgarh Nagriya Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ के दस नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में आज मेयर, अध्यक्ष और पार्षदों के लिये वोटिंग जारी है।
विज्ञापन
बीजेपी और कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh Nagriya Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ के दस नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में आज मेयर, अध्यक्ष और पार्षदों के लिये वोटिंग जारी है। इनमें महापौर पद के लिये 79 और पार्षद के लिये 1 हजार 889 और अध्यक्ष पद के लिए 606 प्रत्याशी चुनावी रण में है। इस बार मेयर के लिये बीजेपी-कांग्रेस से नौ महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारा हैं। भाजपा ने जहां पांच महिलाओं को महापौर की टिकट दी है, तो वहीं कांग्रेस ने चार महिलाओं को महापौर प्रत्याशी पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन


बीजेपी की महिला महापौर प्रत्याशी

  1. रायपुर से मीनल चौबे- सामान्य
  2. बिलासपुर से पूजा विधानी- अपिव 
  3. दुर्ग से अलका बाघमार- अपिव 
  4. कोरबा से संजू देवी राजपूत- सामान्य
  5. अंबिकापुर से मंजूषा भगत- अजजा


कांग्रेस की महिला महापौर प्रत्याशी

  1. रायपुर से दीप्ती प्रमोद दुबे- सामान्य
  2. रायगढ़  से जानकी काटजू- अजा 
  3. कोरबा से उषा तिवारी- सामान्य 
  4. दुर्ग  से प्रेमलता पोषण साहू - सामान्य 

 

विज्ञापन

इन नगर निगम में हो रहे चुनाव
छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में आज मतदान हो रहे हैं। इनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर धमतरी, राजनांदगांव, रायगढ़ नगर निगम शामिल हैं। 

नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में हो रही वोटिंग
छत्तीसगढ़ के 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में वोटिंग हो रही है। 

इसके बाद जिला पंचायत के 433 सदस्य और जनपद पंचायत के 2 हजार 973 पदों के लिए भी चुनाव होंगे। ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 11672 और वार्ड पंच पद के लिए 1 लाख 60 हजार 180 पदों पर वोटिंग होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें