CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ के दस नगर निगमों में आज मतदान हो रहा है। सुबह 8 बजे से वोटिंग हो रही है। जनता आज बीजेपी और कांग्रेस के महापौर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर देगी। वहीं सभी नगर निगमों के मेयर प्रत्याशी, पार्षद प्रत्याशी और नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष और पार्षदों का भी जनता फैसला करेगी।
मेयर के लिये बीजेपी-कांग्रेस से नौ महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने जहां पांच महिलाओं को महापौर की टिकट दी है तो वहीं कांग्रेस ने चार महिलाओं को महापौर प्रत्याशी बनाया है।
कांग्रेस की महिला महापौर प्रत्याशी
इन नगर निगम में हो रहे चुनाव
छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में आज मतदान हो रहे हैं। इनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर धमतरी, राजनांदगांव, रायगढ़ नगर निगम शामिल हैं।
नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में हो रही वोटिंग
छत्तीसगढ़ के 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में वोटिंग हो रही है।
इसके बाद जिला पंचायत के 433 सदस्य और जनपद पंचायत के 2 हजार 973 पदों के लिए भी चुनाव होंगे। ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 11672 और वार्ड पंच पद के लिए 1 लाख 60 हजार 180 पदों पर वोटिंग होगी।