प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूरे देश में स्थिति साफ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार की विदाई तय हो गई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि तीन चरणों के बाद चौथे चरणों में जो रुझान आ रहे हैं, वह स्पष्ट हो गया है कि देश की जनता अब मोदी सरकार से तौबा कर चुके हैं। सुशील आनंद शुक्ला ने दावा किया कि देश में इंडिया गठबंधन और कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
डिप्टी सीएम अरुण साहू के बयान पर पलटवार करते हुए सुशील आनंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को पांच महीने पूरे हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जो डबल इंजन की सरकार। फिर महादेव एप में बंदिश क्यों नहीं लग रही है? पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार को तीन-चार बार पत्र लिखा था कि महादेव ऐप को बंद किया जाए। राज्य सरकार में भी बंद नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा के संरक्षण में इनकी मिली भगत से ही महादेव एप देश में चल रहा है। केंद्र सरकार का पूरा संरक्षण है।
बीजेपी की नई आबकारी नीति और शराबबंदी को लेकर शुक्ला ने कहा कि बीजेपी के आबकारी नीति शराब की काली कमाई को बढ़ाने का जरिया है। यही नहीं भाजपा शराब बिक्री को बढ़ाने के लिए एयरकंडीशन अहाते बनाए गए। एक ही ईमेल आईडी से दर्जनों टेंडर डाले गए हैं। सब स्वीकृत की गई है। यह बड़ा घोटाला किया गया है। सरकार शराब की काली कमाई में लगी हुई है। सरकार के संरक्षण में शराब का काला कारोबार पूरे प्रदेश में चल रहा है। छत्तीसगढ़ में पांच साल तक शराबबंदी की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा बताएं कि छत्तीसगढ़ में शराब बंदी कब लागू होगी।