फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: पूर्व IAS अजय सिंह ने संभाला छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार, साल 2020 में हुए थे रिटायर

Tue, 25 Jun 2024 03:36 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Former IAS Ajay Singh: वर्ष 1983 बैच के आईएएस ऑफिसर अजय सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन
पूर्व IAS अजय सिंह ने संभाला छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Former IAS Ajay Singh: वर्ष 1983 बैच के आईएएस ऑफिसर अजय सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया है। वो प्रदेश के पांचवें निर्वाचन आयुक्त बन गये हैं। अजय सिंह फरवरी 2020 में शासकीय सेवा से रिटायरमेंट हुए थे। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्ति से पहले वो राज्य योजना आयोग के  उपाध्यक्ष के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। वहां से पदमुक्त होकर उन्होंने आज राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार ग्रहण किया है।

विज्ञापन


इस मौके पर सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से आयुक्त सिंह का परिचय कराते हुए इन अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों की भी जानकारी दी। कमिश्नर सिंह ने इसके बाद आयोग के सभी कक्षों का मुआयना किया और आने वाले समय में होने वाले नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए तैयारियां करने पर बल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त सिंह के पदभार ग्रहण करने पर आयोग की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस मौके पर सचिव डॉ. भुरे, उप सचिव डॉ. नेहा कपूर, अवर सचिव डॉ. अनुप्रिया मिश्रा, अवर सचिव प्रणय कुमार वर्मा सहित आयोग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें