फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: 'डेमोग्राफी में बदलाव भारत के लिए बड़ा खतरा'; डिप्टी CM शर्मा का अल्पसंख्यकों की आबादी पर बड़ा बयान

Fri, 10 May 2024 05:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने देश और प्रदेश की जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) में आ रहे बदलाव पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि डेमोग्राफी का चेंज होना भारत की एकता के लिए बहुत बड़ा खतरा है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने देश और प्रदेश की जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) में आ रहे बदलाव पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि डेमोग्राफी का चेंज होना भारत की एकता के लिए बहुत बड़ा खतरा है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट में उल्लिखित आंकड़ों के मद्देनजर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि सामान्यत: जनसंख्या में ऐसी बढ़ोतरी नहीं होती, इसलिए इसमें कितनी संख्या में घुसपैठिए हैं, इस पर भी विचार किया जाना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसको स्पष्ट करना होगा कि किन-किन क्षेत्रों में ऐसा हो रहा है?

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने डेमोग्राफी को लेकर कहा कि किसी भी स्थान के लिए डेमोग्राफी का चेंज होना बहुत बड़ा खतरा होता है। हिंदुओं की सहिष्णुता आदिकाल से ही पूरी दुनिया के सामने स्थापित है। हिंदुओं की सहिष्णुता के कारण ही सारा अल्पसंख्यक समुदाय फल-फूल रहा है। उन्होंने कहा कि इससे हमको खुशी है, लेकिन हिंदुओं की संख्या कम हो जाए यह भी चिंता का विषय है। हिंदुओं की संख्या कम होने से देश में अराजकता आएगी। 

उन्होंने कहा कि हिंदुओं की संख्या 7.8% बताई जा रही है। कितने करोड़ों में यह संख्या आएगी और जो जनसंख्या बढ़ी है। वह 50% बढ़ी है। यह कितनी बड़ी बात है। इतनी बढ़ी जनसंख्या सामान्यता नहीं बढ़ सकती। उन्होंने कहा कि इतने दिनों में 50% के लगभग जनसंख्या नहीं बढ़ सकती। अगर बढ़ी है, तो कैसे बढ़ी है? कितना घुसपैठ हो गया है। यह स्पष्ट करना होगा। 
विज्ञापन


किन-किन क्षेत्रों में ऐसा हो रहा है। उसकी स्पष्टता पर जानी होगी और उसके बाद वहां पर जनमानस तैयार होना चाहिए। इस बात को सभी को समझना चाहिए, नहीं तो भारत ऐसे ही विभाजन के दंश झेल चुका है। डेमोग्राफी का यह बदलाव भारत के लिए बहुत बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि सामान्य प्रक्रिया में इतनी ज्यादा जनसंख्या नहीं बढ़ सकती। इसमें बहुत सारी चीज हैं, जो जिम्मेवार हैं। इसमें कोई कहता है कि चुनाव के समय ऐसा क्यों बोल रहे हैं? चुनाव के समय नहीं बोला जाए क्या? कोई भी विषय हो जो आवश्यक है वह बोला जाए। इसमें कोई संशय नहीं है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें