फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: सीएम साय रायपुर और मोहला में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

Thu, 14 Mar 2024 10:53 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 14 मार्च को राजधानी रायपुर और जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार, 14 मार्च को सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 11 बजे पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद सीएम दोपहर 12:15 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12:45 बजे वागीनसुर मार्ग शासकीय हेलीपेड मोहला पहुंचेंगे और दशहरा मैदान मोहला में दोपहर 12:50 बजे से आयोजित विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री साय मोहला से दोपहर 2:20 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2:50 बजे रायपुर लौट आएंगे। 

विज्ञापन


सीएम साय शाम 4:15 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर शाम 4:30 बजे पीटीएस माना कैम्प पहुंचेंगे और वहां आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024 के समापन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 6:10 बजे राज्य सैनिक बोर्ड परिसर शास्त्री चौक में नवनिर्मित सैनिक विश्राम गृह परिसर का लोकार्पण करेंगे और कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें