फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: राज्यपाल विश्वभूषण से CM विष्णुदेव ने की मुलाकात, प्रदेश की स्थिति पर हुई चर्चा, साय ने दी ये जानकारी

Sat, 22 Jun 2024 01:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से कई अहम बिंदुओं को लेकर चर्चा किए हैं। प्रदेश की वर्तमान स्थिति, खेती किसानी समेत कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई है।
विज्ञापन
राज्यपाल विश्वभूषण से सीएम विष्णुदेव ने की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से कई अहम बिंदुओं को लेकर चर्चा किए हैं। प्रदेश की वर्तमान स्थिति, खेती किसानी समेत कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई है। सीएम साय का राज्यपाल से मुलाकात को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि साय कैबिनेट के मंत्री पद से बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद मंत्रिमंडल में पुनर्गठन पर चर्चा हुई होगी। 

विज्ञापन


वहीं सूत्रों का कहना है कि जुलाई में होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा हुई है। साथ ही प्रदेश की स्थिति को लेकर चर्चा की गई है। इसके अलावा प्रदेश के कई विधेयक राज्यपाल के पास लंबित हैं। इस मुद्दे पर भी सीएम ने चर्चा की है। सीएम साय ने राज्यपाल से मुलाकात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि, आज राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें प्रदेश की वर्तमान स्थिति, कृषकों को खरीफ फसल के लिए खाद-बीज की उपलब्धता और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें