फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: सीएम विष्णुदेव साय दोनों डिप्टी सीएम के साथ दिल्ली रवाना; कल नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल

Fri, 26 Jul 2024 10:52 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CM Vishnudeo Sai delhi visit: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय शुक्रवार को माना एयरपोर्ट रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना हो चुके हैं। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी दिल्ली गये हैं। 
विज्ञापन
माना एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते सीएम साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CM Vishnudeo Sai delhi visit: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय शुक्रवार को माना एयरपोर्ट रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना हो चुके हैं। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी दिल्ली गये हैं। शनिवार 27 जुलाई को दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक में सीएम और दोनों डिप्टी सीएम शामिल होंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस बैठक में एक नवंबर को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर लॉन्च होने वाले 'विकसित छत्तीसगढ़ विजन' पर चर्चा होगी। इस संबंध में सीएम साय पीएम नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय नेताओं से चर्चा करेंगे। इसकी रुपरेखा बनाई जायेगी। इसके अलावा मंत्रिमंडल के विस्तार, रायपुर दक्षिण  विधानसभा सीट उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव 2024 पर भी चर्चा हो सकती है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें