फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे विभागों की समीक्षा, 13 से 15 जून तक बैठक, आला अधिकारी रहेंगे मौजूद

Tue, 11 Jun 2024 01:40 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शासकीय कामकाज में तेजी लाने के लिए विभिन्न विभागों के की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। विभागों की समीक्षा की बैठक 13 जून से शुरू होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शासकीय कामकाज में तेजी लाने के लिए विभिन्न विभागों के की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। विभागों की समीक्षा की बैठक 13 जून से शुरू होगी। वहीं बैठक 15 जून तक होगी। 

विज्ञापन


सीएम साय 13 जून को दोपहर एक बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, दोपहर तीन बजे से पशुधन विकास, मत्स्यपालन एवं दुग्ध महासंघ के काम-काज की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री 14 जून को सुबह साढ़े 11 बजे से स्वास्थ्य विभाग और दोपहर तीन बजे चिकित्सा शिक्षा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद 15 जून को सुबह साढ़े। 11 बजे से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और दोपहर दो बजे से गृह एवं जेल विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें