vishnudeo Sai and Speaker Raman met to Pandit Pradeep Mishra: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज राजनांदगांव के क्लब हाउस सन सिटी में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से मुलाकात की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
vishnudeo Sai and Speaker Raman met to Pandit Pradeep Mishra: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज राजनांदगांव के क्लब हाउस सन सिटी में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उन्हें शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। स्मृति चिन्ह के रूप में बेलमेटल की नंदी की मूर्ति भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पावन श्रावण मास चल रहा है। इस दौरान आपसे मुलाकात करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मुख्यमंत्री साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने पूजा-अर्चना की और पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, राजनांदगांव के कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।